चंडीगढ़, 16 जनवरी (पीटीआई) — हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड बनी रही, जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नारनौल और हिसार भी भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2 डिग्री सेल्सियस और 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 4.9 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 5.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि फरीदाबाद में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के एसबीएस नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर, बठिंडा और अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.7 डिग्री सेल्सियस, 3 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहरा।
दोनों राज्यों के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिनमें उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ भी शामिल है, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (पीटीआई)

