हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मीडिया का ‘मुंह बंद’ करने के लिए पंजाब में आप सरकार की आलोचना की

Chandigarh: Haryana Transport Minister Anil Vij visits the residence of Haryana ADGP Y. Puran Kumar to extend condolences to the family, in Chandigarh, Saturday, Oct. 11, 2025. (PTI Photo)(PTI10_11_2025_000369B)

चंडीगढ़, 16 जनवरी (भाषा) हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के इस दावे के बाद मीडिया का मुंह बंद कर रही है कि प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा उसे निशाना बनाकर कई छापे मारे जा रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार बिना किसी आधार के “पंजाब केसरी” समूह और उससे जुड़े संस्थानों पर हमला कर रही है।

विज ने कहा कि राज्य सरकार की कार्रवाई से संकेत मिलता है कि पंजाब में आपातकाल लगा दिया गया है।

अखबार समूह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मान को पत्र लिखकर छापे के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया।

समूह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ विपक्ष के आरोपों पर एक “संतुलित और निष्पक्ष” रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। समूह ने आरोप लगाया कि उसे और उसके सहयोगियों को निशाना बनाते हुए ये छापे “प्रेस को डराने के लिए एक बाहरी उद्देश्य से” किए गए थे।

पंजाब सरकार ने गुरुवार देर शाम एक बयान जारी कर इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मीडिया समूह को “डराने-धमकाने के प्रयासों” को “अत्यधिक चिंताजनक” बताया।

उन्होंने कहा कि एक साथ छापे, लाइसेंस रद्द करना और बिजली आपूर्ति काटना “सुनियोजित साजिश” के तहत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर “प्रत्यक्ष और खतरनाक हमला” प्रतीत होता है।

हुड्डा, जो हरियाणा में विपक्ष के नेता भी हैं, ने कहा, “स्वतंत्र पत्रकारिता को कुचलने के लिए इस तरह के सभी कदम लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए घातक हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी मीडिया को डराने के लिए “राज्य मशीनरी के व्यवस्थित दुरुपयोग” की निंदा की। चन्नी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव को कमजोर करती हैं और एक खतरनाक मिसाल कायम करती हैं।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सरकार की कार्रवाई को “लोकतंत्र पर सीधा हमला” करार दिया, जिसने पार्टी की “तानाशाही मानसिकता” को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार अपने खिलाफ प्रकाशित खबरों को दबाने के लिए मीडिया को दबाने का “शर्मनाक प्रयास” कर रही है।

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आप सरकार ने मीडिया की धमकी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि समूह के प्रिंटिंग प्रेस के साथ-साथ मीडिया परिवार के स्वामित्व वाले एक होटल पर छापे मारे गए।

बादल ने समाचार पत्र समूह के साथ एकजुटता व्यक्त की और मीडिया के खिलाफ “अघोषित आपातकाल” की निंदा की। पीटीआई सन वीएसडी हाई अकी अकी

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ #swadesi, #News, हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मीडिया का ‘मुंह बंद’ करने के लिए पंजाब में आप सरकार की आलोचना की