हिमाचल के मंडी में 61.2 किलो पोस्त भूसी के साथ दो युवक गिरफ्तार

Opium Poppy Cultivation

शिमला, 18 जनवरी (पीटीआई) हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर कस्बे में पंजाब के दो युवकों को करीब 61.2 किलोग्राम पोस्त भूसी (अफीम की भूसी) के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने अलसू चौक पर चेक पोस्ट लगाई थी। जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया, जिसमें से यह मादक पदार्थ बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान मोगा (पंजाब) निवासी कुलदीप सिंह और लुधियाना निवासी रामपाल के रूप में हुई है।

मंडी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटैंसेज (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।