हिमाचल के सोलन में भीषण आग में आठ वर्षीय बालक की मौत, कुछ नेपाली नागरिक लापता

Solan: Smoke billows as firefighters try to control a blaze that broke out at a market area, in Solan district, Himachal Pradesh, Monday, Jan. 12, 2026. (PTI Photo)(PTI01_12_2026_000228B)

शिमला, 12 जनवरी (पीटीआई) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल स्थित ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार देर रात लगी भीषण आग में एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए, पुलिस ने सोमवार को बताया।

रविवार रात करीब आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस के अनुसार, अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मृतक बालक की पहचान बिहार निवासी प्रियांश (8) के रूप में हुई है। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि आग रविवार तड़के करीब 2.45 बजे लगी, जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आग एक लकड़ी से बने भवन में लगी और तेजी से आसपास की अन्य इमारतों में फैल गई।

झुलसे हुए लोगों का इलाज अर्की सिविल अस्पताल में चल रहा है।

मौके पर मौजूद अर्की विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि आग से 10 से 15 दुकानें और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि नेपाल के कुछ नागरिक लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

अवस्थी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आग पर काबू पाने के लिए अर्की, सोलन, नालागढ़ और शिमला के बोइलोगंज (अंबुजा संयंत्र के पास) से दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद आग को नियंत्रित किया गया। पीटीआई बीपीएल वीएन वीएन

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #न्यूज़, हिमाचल के सोलन में भीषण आग, आग में बालक की मौत, नेपाली नागरिक लापता