जम्मू, 31 जनवरी (भाषा) जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के बाद उनके करीबी विश्वासपात्र शौकत बख्शी की पहचान शनिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष एक प्रत्यक्षदर्शी ने जनवरी 1990 में श्रीनगर में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के कर्मियों के एक समूह पर हुए आतंकवादी हमले में शामिल शूटरों में से एक के रूप में की।
जनवरी 2024 में, मलिक की पहचान विशेष सीबीआई अदालत में भारतीय वायुसेना के पूर्व कॉर्पोरल राजवर उमेश्वर सिंह द्वारा मुख्य शूटर के रूप में की गई थी, जो आतंकवादी हमले में बच गए थे, जिसमें भारतीय वायुसेना के चार जवान मारे गए थे।
25 जनवरी, 1990 को श्रीनगर के बाहरी इलाके रावलपोरा में हुई घटना में स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना सहित चार लोगों के अलावा 40 लोग घायल हो गए थे। भारतीय वायुसेना के कर्मचारी ड्यूटी के लिए पुराने श्रीनगर हवाई क्षेत्र की यात्रा करने के लिए अपने पिकअप का इंतजार कर रहे थे, जब वे आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए।
मलिक और बख्शी सहित पांच अन्य के खिलाफ यहां नामित टाडा अदालत में 31 अगस्त, 1990 को आरोप पत्र दायर किया गया था।
वायुसेना कर्मियों की हत्या के अन्य आरोपियों में जेकेएलएफ के कार्यकर्ता अली मोहम्मद मीर, मंजूर अहमद सोफी उर्फ मुस्तफा, जावेद अहमद मीर उर्फ ‘नलका’, जावेद अहमद जरगर और सलीम उर्फ नानाजी शामिल हैं।
वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता मोनिका कोहली ने कहा कि बख्शी की पहचान अभियोजन पक्ष के गवाह, भारतीय वायुसेना के एक कर्मचारी और जीवित बचे लोगों में से एक ने की।
कोहली, जो सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक भी हैं, मलिक और अन्य के खिलाफ मामले में विशेष लोक अभियोजक एस के भट के साथ केंद्रीय एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
वे मलिक के नेतृत्व वाले आतंकवादी समूह द्वारा 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण से संबंधित मामले में भी सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पीटीआई टीएएस एसकेएल आरटी
Category: ब्रेकिंग न्यूज़ एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, एक और आरोपी जिसकी पहचान 1990 के आईएएफ हमले के मामले में चश्मदीद गवाह ने की थी

