झारखंड में भारी बारिश से तबाही, 5 की मौत, 1 लापता

रांची/सरायकेला, 23 अगस्त (PTI) – झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति लापता है और कई लोग घायल हुए हैं.

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में शुक्रवार रात भारी बारिश से संतोष लोहार का कच्चा घर ढह गया, इसमें एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। आठ अन्य लोग घायल हुए।

खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में शनिवार सुबह मकान की दीवार गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और तीन लोग (पिता, मां, बहन) घायल हुए।

चतरा जिले के कटघरा गांव में उफनती सिलारी नदी में शुक्रवार को एक दंपती बह गया। पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अभी भी लापता है।

इसी जिले के पथलगड़ा प्रखंड के खैराटोला गांव में बारिशजनित एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बारिश के कारण राज्यभर में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, कच्चे मकान ढह गए और कई इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात बाधित रहा। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज

एसईओ टैग्स (Hindi):

#swadesi #News #झारखंड_बारिश #5_मौत #1_लापता #सरायकेला #चतरा #BreakingNews