
दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 26 मई (एपी):
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है।
शिफा अस्पताल के मुताबिक, सोमवार को एक घर पर हुए हमले में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि गाजा सिटी में एक स्कूल को शरणस्थली में बदले जाने के बाद उस पर हुए हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है।
(एपी) एनएसए/एनएसए
