नव्या पांडे ने एशियन जिउ-जित्सु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

IMAGE CREDIT : LINKEDIN

देहरादून, 29 मई (भाषा): उत्तराखंड के हल्द्वानी की नव्या पांडे ने नौवीं एशियन जिउ-जित्सु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

नव्या ने यह पदक अम्मान, जॉर्डन में 45 किलोग्राम भार वर्ग में जीतकर देश का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन कर इस उपलब्धि पर बधाई दी।

श्रेणी: ताज़ा समाचार

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, नव्या पांडे ने एशियन जिउ-जित्सु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता