नई दिल्ली, 4 जून (पीटीआई) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बेंगलुरु में हुए भगदड़ की घटना को “बेहद हृदयविदारक” बताया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न के दौरान भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके कारण मची भगदड़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र ने दावा किया कि इस हादसे में 11 लोगों की जान गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, “बेंगलुरु की यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ हों।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्रेणी: ताज़ा समाचार
SEO टैग्स: #swadesi, #News,

