
बेंगलुरु, 5 जून (पीटीआई):
आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा बुधवार को टीम की जीत का जश्न मनाने के दौरान हुआ।
विराट कोहली और उनकी टीम की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े, जिससे भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।
आरसीबी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा,
“बेंगलुरु में कल जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, उसने पूरे RCB परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।”
बयान में आगे कहा गया,
“सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, RCB ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही ‘RCB Cares’ नामक एक फंड भी बनाया जा रहा है, जो इस हादसे में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता करेगा।”
इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
PTI KHS PM KHS PM PM
