दिल्ली: जनपथ रोड स्थित कॉमन सेंट्रल सचिवालय भवन में आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, 14 जून (पीटीआई)

शनिवार सुबह जनपथ रोड पर स्थित कॉमन सेंट्रल सचिवालय (CCS) भवन की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना सुबह 11:13 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों के अनुसार, आग भवन के एक हॉल (आकार लगभग 12×80 वर्ग मीटर) में लगी, जिससे वहां मौजूद फर्नीचर, फिटिंग्स और अन्य सामान जल गया।

दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12:20 बजे आग पर काबू पा लिया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।