नई दिल्ली, 19 जून (पीटीआई) — दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।
यह व्यवस्था योग प्रेमियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए की गई है।
दिल्ली मेट्रो ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर बताया, “21 जून (शनिवार) को सभी आरंभिक स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। सभी लाइनों पर 4 बजे से नियमित समय सारणी शुरू होने तक 30 मिनट के

