24,000 तीर्थयात्रियों ने सोमवार को अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए; 5 दिनों में संख्या 93,000 पहुंची

Anantnag: People during the annual pilgrimage to the holy cave shrine of Amarnath, in Anantnag district, Jammu & Kashmir, Saturday, July 5, 2025. (PTI Photo)(PTI07_05_2025_000446B)

श्रीनगर, 7 जुलाई (पीटीआई) — दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को लगभग 24,000 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक केवल पांच दिनों में 93,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को 3,880 मीटर ऊँचाई पर स्थित इस पवित्र गुफा में कुल 23,800 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इन तीर्थयात्रियों में लगभग 17,000 पुरुष, 4,000 महिलाएं, सैकड़ों सुरक्षाकर्मी और दर्जनों साधु-साध्वियां शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि 38 दिनों की इस यात्रा के पहले पांच दिनों में कुल 93,341 श्रद्धालु गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
पीटीआई एमआईजे केएसएस केएसएस