नई दिल्ली, 22 जुलाई (PTI) — महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मंगलवार सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक दिल्ली की कई सड़कों पर बसों और वाणिज्यिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
किन क्षेत्रों में ज्यादा जाम की आशंका?
एडवाइजरी में बताया गया है कि यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भारी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। इससे रिंग रोड, खासकर महात्मा गांधी मार्ग, युधिष्ठिर सेतु और बुलेवार्ड रोड पर भीषण जाम लग सकता है।
किन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध?
-
युधिष्ठिर सेतु पर तिस हजारी से शाहदरा की ओर जाने वाले सभी बसों और कमर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-
ISBT कश्मीरी गेट से तिस हजारी की ओर जाने वाले वाहन बुलेवार्ड रोड के जरिये नहीं जा सकेंगे।
-
GPO चौक से ISBT कश्मीरी गेट तक लोटोयन रोड पर वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
इन जगहों पर किया जाएगा डायवर्शन:
-
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5, युधिष्ठिर सेतु के पास
-
ISBT कश्मीरी गेट का आउट गेट (रिंग रोड पर स्थित)
-
GPO चौक
किस मार्ग पर होंगे वाहन डायवर्ट?
-
हनुमान मंदिर की ओर से रिंग रोड होते हुए तिस हजारी जाने वाले कमर्शियल वाहनों को
→ ISBT कश्मीरी गेट के बाहर वाले गेट से डायवर्ट किया जाएगा।
→ वाहन इसके बाद रिंग रोड → यमुना मार्ग → राज निवास मार्ग → राजपुर रोड → डॉ. कर्नवाल रोड पार कर बर्फ़ खाना चौक होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकते हैं। -
तिस हजारी से युधिष्ठिर सेतु की ओर आने वाले वाहन
→ कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से डाइवर्ट होंगे।
→ उन्हें रिंग रोड होते हुए मठ मंदिर के पास यू-टर्न लेना होगा और फिर रिंग रोड पर वापस आएंगे।
→ इसके बाद वाहन हनुमान मंदिर, आउटर रिंग रोड, अक्षरधाम मंदिर होते हुए NH-24 की तरफ जाएंगे।
उद्देश्य क्या है?
ये ट्रैफिक प्रतिबंध विशेष रूप से शहर में सुचारू यातायात और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि तय समय के दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि दिल्लीवासियों को कम से कम असुविधा हो।
#स्वदेशी
#समाचार
#दिल्ली_ट्रैफिक
#कांवड़_यात्रा
#शिवरात्रि
#ट्रैफिक_एडवाइजरी
#BreakingNews

