बिहार में बाढ़ का कहर: 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत और बचाव अभियान जारी

पटना, 11 अगस्त (पीटीआई) – बिहार में बीते 24 घंटों में मूसलधार बारिश के चलते कई नदियों के उफान पर आने से 16 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 32 टीमें तैनात की गई हैं।

बिहार के भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में लगातार बारिश और नेपाल के कैचमेंट क्षेत्रों में तेज वर्षा से नदियों का जलस्तर खतरनाक सीमा से ऊपर पहुंच गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में गंगा, कोसी, बागमती, बुढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक बाढ़ से किसी मौत की खबर नहीं है।

जल संसाधन विभाग (WRD) के प्रमुख सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि सभी संबंधित विभागों व जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर स्थिति और बिगड़ती है तो और अधिक राहत शिविर और कम्युनिटी किचन शुरू करने को भी कहा गया है।

● सारण की 18 पंचायतों में 3,83,340

● बेगूसराय की 36 पंचायतों में 3,15,596

● भागलपुर की 67 पंचायतों में 2,37,765

● भोजपुर की 30 पंचायतों में 1,88,000

● पटना की 24 पंचायतों में 1,85,786

● वैशाली की 23 पंचायतों में 1,67,200

● मुंगेर की 28 पंचायतों में 1,26,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

गौरतलब है कि लगातार बारिश के बावजूद 1-10 अगस्त के बीच बिहार में कुल 507.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो सामान्य से 12% कम है।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स:

#swadesi #News #बिहार_बाढ़ #FloodsInBihar #RescueOperations #NDRF #SDRF #BiharRain #FloodRelief #DisasterManagement #BreakingNews