
शिमला, 17 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिलों में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से भी बात की और नुकसान की विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने निर्देश दिया कि नुकसान की संपूर्ण रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाए। साथ ही, उन्होंने बंद पड़े सड़कों की बहाली का काम तेजी से करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील करते हुए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।
भाषा/सीओआर/एमएनके/एमएनके
एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, सीएम सुक्खू ने मंडी की स्थिति की समीक्षा की, प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत उपायों के निर्देश दिए
Category: ब्रेकिंग न्यूज़
