भारत-पाकिस्तान में बाढ़ से हुई जनहानि पर यूएन प्रमुख ने जताया शोक

United Nations Secretary General Antonio Guterres speaks during a high-level International Conference for the Peaceful Settlement of the Question of Palestine and the Implementation of the Two-State solution at United Nations Headquarters, on Monday, July 28, 2025. AP/PTI(AP07_29_2025_000020B)

संयुक्त राष्ट्र, 18 अगस्त (पीटीआई) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान में हाल ही में आई बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

महासचिव ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता जताई।

महासचिव के प्रवक्ता स्टेफ़ान दुजारिक द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, “संयुक्त राष्ट्र कंट्री टीमें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सरकारों के उपलब्ध हैं।”

रिपोर्टों के अनुसार सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं।

श्रेणी: ताज़ा खबर

SEO टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, भारत-पाकिस्तान में बाढ़ से हुई जनहानि पर यूएन प्रमुख ने जताया शोक