
नई दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) विपक्षी सांसदों ने बुधवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) पर चर्चा की मांग को दोहराने के बाद राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।
सदन की पूर्वाह्न बैठक में दो बार स्थगन हुआ और दोपहर 2 बजे पुनः कार्यवाही शुरू हुई।
इसके तुरंत बाद विपक्षी सांसद एक बार फिर खड़े हो गए और एसआईआर पर चर्चा की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर “वोट चोरी” का आरोप लगाया।
हालांकि सदन ने इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार करना शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों ने इसके बाद सदन से वॉकआउट कर दिया, जबकि सदन की कार्यवाही जारी रही।
भाषा एओ एआरआई एआरआई
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
SEO टैग्स: #swadesi, #News, विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया, बिहार में मतदाता सूची SIR पर चर्चा की मांग
