नई दिल्ली, 23 अगस्त (पीटीआई): भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री कम है।
आईएमडी ने शनिवार और रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 98 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़ एसईओ टैग: #swadesi, #News, दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

