बुलंदशहर (यूपी), 23 अगस्त (पीटीआई): पुलिस ने शनिवार को बताया कि यहां धाकर गांव में बच्चों की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
यह घटना शुक्रवार रात खुर्जा नगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में हुई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने कहा, “यह विवाद उनके बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ था।”
अधिकारी ने बताया कि आबिद और हजरत के नेतृत्व में दो गुटों के बीच रात में झड़प हुई।
उन्होंने बताया कि आबिद पक्ष के पांच लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दिलशान नाम के एक किशोर ने दम तोड़ दिया।
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़ एसईओ टैग: #swadesi, #News, यूपी के बुलंदशहर में लड़ाई में किशोर की मौत

