विकसित और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का हिस्सा बनें : पीएम मोदी नवरात्रि के पहले दिन

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this screenshot from a video released on Sept. 21, 2025, Prime Minister Narendra Modi addresses the nation on the eve of Navratri, the day from when the GST rate cuts will kick in. (PMO via PTI Photo)(PTI09_21_2025_000220B)

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (पीटीआई) नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यह पावन पर्व इस बार विशेष है क्योंकि यह ‘स्वदेशी’ के मंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और साथ ही इसे “जीएसटी-बचत महोत्सव” बना देगा।

उन्होंने लोगों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने त्योहार के दौरान लोगों के सौभाग्य और स्वास्थ्य की कामना की।

सोमवार से बड़ी संख्या में वस्तुओं पर कम जीएसटी दरें लागू होंगी, जिसे मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘बचत महोत्सव’ की संज्ञा दी थी। स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा था कि जिस तरह स्वदेशी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को शक्ति दी, उसी प्रकार यह देश की समृद्धि को भी बल देगा।

उन्होंने कहा, “हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हमें हर दुकान को स्वदेशी (सामानों) से सजाना है।”

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का हिस्सा बनें : पीएम मोदी नवरात्रि के पहले दिन