डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की एडिटिंग पर ‘गलत निर्णय’ के लिए बीबीसी अध्यक्ष ने मांगी माफी

President Donald Trump listens as Health and Human Services Secretary Robert F. Kennedy Jr. speaks during an event about drug prices, Thursday, Nov. 6, 2025, in the Oval Office of the White House in Washington. AP/PTI(AP11_06_2025_000482B)

लंदन, 10 नवम्बर (एपी) — बीबीसी अपने शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे के बाद नेतृत्व संकट और राजनीतिक दबाव का सामना कर रहा है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की एडिटिंग को लेकर पक्षपात के आरोप लगे।

बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी (Tim Davie) और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस (Deborah Turness) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रंप ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि उनके भाषण को एडिट करने का तरीका “राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास” था।

बीबीसी के अध्यक्ष समीर शाह (Samir Shah) ने सोमवार को प्रसारक की “गलत निर्णय” के लिए माफी मांगी, जो ट्रंप द्वारा 6 जनवरी, 2021 को दिए गए उस भाषण की एडिटिंग से जुड़ी थी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल (Capitol) पर हमला किया था।

शाह ने सांसदों को लिखे पत्र में कहा —

“हम स्वीकार करते हैं कि जिस तरह भाषण को एडिट किया गया, उससे यह आभास हुआ कि यह हिंसक कार्रवाई के लिए सीधा आह्वान था।”

बीबीसी के “पैनोरमा” डॉक्यूमेंट्री कार्यक्रम ने भाषण के दो हिस्सों के तीन उद्धरणों को जोड़कर एक बयान के रूप में प्रस्तुत किया, जिससे ऐसा लगा कि ट्रंप अपने समर्थकों से उनके साथ मार्च करने और “फाइट लाइक हेल” (जान लगाकर लड़ने) का आग्रह कर रहे हैं।

कट किए गए हिस्सों में वह अंश भी शामिल था जिसमें ट्रंप ने अपने समर्थकों से “शांतिपूर्ण प्रदर्शन” करने को कहा था।

कर्मचारियों को लिखे पत्र में डेवी ने कहा —

“कुछ गलतियाँ हुई हैं और महानिदेशक के रूप में अंतिम जिम्मेदारी मेरी ही है।”

टर्नेस ने कहा कि यह विवाद बीबीसी की साख को नुकसान पहुंचा रहा है, और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया क्योंकि —

“अंततः जिम्मेदारी मुझ पर ही आती है।”

(एपी) आरडी आरडी आरडी