आक्रा (घाना), 12 नवम्बर (एपी) — घाना की सेना ने बताया कि बुधवार को आक्रा में सेना भर्ती अभ्यास के दौरान हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई।
सेना के अनुसार, यह भगदड़ उस समय मची जब बड़ी संख्या में आवेदकों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए निर्धारित समय से पहले ही भर्ती स्थल — स्टेडियम — में घुसने की कोशिश की।
सेना ने कहा कि इस दौरान कई अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(एपी) एसकेएस एसकेएस
श्रेणी: ताज़ा ख़बरें
एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #News, घाना में सेना भर्ती अभ्यास के दौरान भगदड़, 6 लोगों की मौत

