संतोष ट्रॉफी का अंतिम दौर असम में होगा, ग्रुप चरण नौ स्थानों पर

Santosh Trophy’s

नई दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा)। एआईएफएफ ने गुरुवार को कहा कि संतोष ट्रॉफी का अंतिम दौर अगले जनवरी में असम में आयोजित किया जाएगा, जबकि ग्रुप चरण 15-26 दिसंबर के बीच नौ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

कुल 35 टीमों को नौ समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें चार-चार टीमों के आठ समूह और तीन टीमों के एक समूह होंगे।

एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि समूह के विजेता धाकुखाना और धेमाजी में होने वाले 12 टीमों के अंतिम दौर में मेजबान असम, पिछले सत्र के विजेता बंगाल और उपविजेता केरल के साथ शामिल होंगे।

ग्रुप स्टेज प्रतियोगिताओं के स्थल माहिलपुर (पंजाब), मेरठ, दिल्ली, अगरतला, शिलांग, नारायणपुर (छत्तीसगढ़), अनंतपुर, बेंगलुरु और जयपुर होंगे।

संतोष ट्रॉफी के पहले दिन जम्मू-कश्मीर का सामना लद्दाख से होगा जबकि हिमाचल प्रदेश का सामना ग्रुप ए के मुकाबलों में पंजाब से होगा।

असम ने पिछली बार 2010-11 सत्र में संतोष ट्रॉफी की मेजबानी की थी जिसमें बंगाल ने गुवाहाटी में फाइनल में मणिपुर को हराकर ट्रॉफी जीती थी। पीटीआई डीडीवी एटीके

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, असम में होगा संतोष ट्रॉफी का फाइनल राउंड, नौ स्थानों पर ग्रुप स्टेज