
मैड्रिड, 1 दिसंबर (AP) तीन बार बैलन डी’ऑर जीत चुकी आइताना बोनमती रविवार को स्पेन की राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान पैर फ्रैक्चर का शिकार हो गईं। इस चोट के कारण वह मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ होने वाले महिला नेशंस लीग फाइनल के दूसरे चरण में नहीं खेल सकेंगी।
दोनों टीमों के बीच पहला चरण शुक्रवार को 0-0 से ड्रॉ रहा था।
स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने बताया कि एक आकस्मिक टक्कर के दौरान बोनमती गलत तरीके से गिर गईं। जांच में उनकी बाईं फाइबुला (पिंडली की हड्डी) में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।
बार्सिलोना की यह खिलाड़ी अब अपने क्लब लौटकर रिकवरी प्रक्रिया शुरू करेंगी, फेडरेशन ने कहा।
स्पेन पिछले चार प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंच चुका है। उसने 2023 महिला विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था और 2024 महिला नेशंस लीग में फ्रांस को मात दी थी। वह यूरो 2025 के फाइनल में इंग्लैंड से पेनल्टी पर हार गया था।
AP KHS KHS
Category: ताज़ा खबरें
SEO Tags: #स्वदेशी, #समाचार, पैर फ्रैक्चर के कारण बोनमती जर्मनी के खिलाफ स्पेन की नेशंस लीग फाइनल के दूसरे चरण से बाहर
