नाइटक्लब में आग लगने से 23 की मौत, PM मोदी ने गोवा CM से की बात

**EDS: SCREENSHOT VIA VIDEO** North Goa: Smoke and flames billow after a fire broke out due to a cylinder blast at a nightclub, in North Goa, after midnight on Sunday, Dec. 7, 2025. At least 23 people were killed in the incident, according to officials. (PTI Photo) (PTI12_07_2025_000028B)

पणजी, 7 दिसंबर (पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा के तटीय इलाके में एक नाइटक्लब में लगी आग में 23 लोगों के मारे जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की।

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अरपोरा, गोवा की आग की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

उन्होंने कहा, “गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक अलग बयान में कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अरपोरा, गोवा की दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

शनिवार देर रात अरपोरा गांव (पणजी से लगभग 25 किमी दूर) स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई। यह लोकप्रिय पार्टी स्थल पिछले साल खोला गया था।

सावंत ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर क्लब के किचन के कर्मचारी थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। मारे गए लोगों में “तीन से चार पर्यटक” भी थे।

उन्होंने कहा कि तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई।

पीटीआई RPS VT VT