कराची, 13 दिसंबर (भाषा)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से नाखुश है क्योंकि वैश्विक शासी निकाय ने देश के कप्तान सलमान अली आगा के बिना अगले साल के टी20 विश्व कप टिकटों की बिक्री का एक प्रचार पोस्टर जारी किया था।
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि यह मामला आईसीसी के समक्ष उठाया गया है क्योंकि प्रचार पोस्टर में केवल पांच कप्तान सूर्यकुमार यादव (भारत), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), दासुन शनाका (श्रीलंका) और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) हैं।
सूत्र ने कहा, “कुछ महीने पहले जब एशिया कप आयोजित किया गया था तब भी हमें इन्हीं मुद्दों का सामना करना पड़ा था और उस समय प्रसारकों ने हमारे कप्तान के बिना प्रचार अभियान शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि पीसीबी द्वारा एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से बात करने के बाद ही स्थिति बदल गई।
उन्होंने कहा, “हम इस बार भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं क्योंकि आईसीसी ने टिकट बिक्री के प्रचार पोस्टर पर हमारे कप्तान को पेश नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि हालांकि पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच टीमों में नहीं था, लेकिन इसकी एक समृद्ध विरासत थी और विश्व कप में शीर्ष ड्रॉ में से एक बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि पीसीबी को विश्वास है कि आईसीसी के प्रचार पोस्टर और अभियानों पर पाकिस्तान के कप्तान होंगे। पीटीआई कोर यूएनजी
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, पीसीबी आईसीसी द्वारा पाकिस्तान के कप्तान आगा को टी20 विश्व कप टिकट बिक्री पोस्टर से हटाए जाने से नाराज

