राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में सूर्या और ऋत्विक ने जीते महिला व पुरुष एकल खिताब

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image received on Nov. 3, 2025, Badminton player Rithvik Sanjeevi poses with his medal and certificate as he wins the Men's Singles Title at the Mangalore India International Challenge 2025 Badminton tournament, in Chennai. (Handout via PTI Photo)(PTI11_03_2025_000441B)

विजयवाड़ा, 28 दिसंबर (पीटीआई) सूर्या चरिश्मा तामिरी और ऋत्विक संजीवी ने रविवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमशः महिला और पुरुष एकल खिताब अपने नाम किए।

19 वर्षीय विजयवाड़ा की रहने वाली सूर्या ने महिला एकल फाइनल में तन्वी पात्री को 17-21, 21-12, 21-14 से हराया। यह मुकाबला लगभग एक घंटे तक चला।

पहले गेम के मध्य चरण में तन्वी ने मैच पर नियंत्रण बना लिया और सूर्या को गैर-जरूरी गलतियां करने पर मजबूर किया।

दूसरे गेम में 6-5 के स्कोर पर सूर्या ने सर्विस रिटर्न नेट में मारा, लेकिन सर्विस जज ने इसे ऊंचाई की गलती (हाइट फॉल्ट) करार दिया, जिससे उन्हें राहत मिली।

इसके बाद सूर्या ने लगातार सात अंक जीतकर दूसरे गेम पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।

निर्णायक गेम में सूर्या ने तन्वी को लंबे रैलियों में उलझाए रखा, जिससे थकान का असर साफ दिखने लगा। हालांकि तन्वी ने मुकाबला बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन ऊर्जा की कमी के चलते वह पिछड़ती चली गई और सूर्या ने 15-14 के बाद लगातार छह अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

पुरुष एकल फाइनल में ऋत्विक संजीवी ने शानदार डिफेंस और संयम का प्रदर्शन करते हुए भारत राघव को मात दी।

पहला गेम आसानी से जीतने के बाद ऋत्विक को दूसरे गेम में दबाव का सामना करना पड़ा, जब भारत ने 9-5 की बढ़त बना ली।

2024 ओडिशा मास्टर्स के विजेता ऋत्विक ने लगातार छह अंक लेकर बढ़त फिर से हासिल कर ली और ऐसा लगा कि वह आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे। हालांकि, दो गलत निर्णयों के कारण भारत ने वापसी की और यहां तक कि गेम प्वाइंट भी हासिल कर लिया।

इसके बावजूद ऋत्विक ने धैर्य बनाए रखा, अपनी रणनीति पर टिके रहे और 39 मिनट में मुकाबला समाप्त कर खिताब जीत लिया।

महिला युगल फाइनल में अनुभवी जोड़ी शिखा गौतम और अश्विनी भट के ने दूसरी वरीयता प्राप्त प्रिय देवी कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा को 21-14, 21-18 से हराकर खिताब जीता।

पुरुष युगल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हरिहरन अम्साकरुनन और आर रुबन कुमार ने मिथिलेश पी. कृष्णन और प्रेजन को 21-17, 21-12 से पराजित किया।

मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त सात्विक रेड्डी के और राधिका शर्मा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आशीथ सूर्या और अमृता पी को 21-9, 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पीटीआई डीडीवी यूएनजी

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग: #swadesi, #News