नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नीरू ढांडा ने सोमवार को यहां कर्णी सिंह रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप की महिला ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हाल ही में कजाकिस्तान में महाद्वीपीय शोपीस में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 25 वर्षीय निशानेबाज ने फाइनल में 41 हिट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
उन्होंने दिल्ली की कीर्ति गुप्ता से एक मजबूत चुनौती का सामना किया, जिन्हें 40 के साथ रजत से संतोष करना पड़ा। मध्य प्रदेश की नीरू की राज्य टीम की साथी प्रगति दुबे ने 32 हिट के साथ कांस्य पदक जीता।
इससे पहले क्वालीफिकेशन में प्रगति 117 अंक के साथ पहले, नीरू 114 अंक के साथ दूसरे और राजेश्वरी कुमारी 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
अद्या कत्याल 112 के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि प्रीति रजक (111) और कीर्ति गुप्ता (111) ने शीर्ष छह में जगह बनाई। फाइनल में, दिल्ली की निशानेबाज अद्या 27 के साथ चौथे स्थान पर रही, उसके बाद प्रीति (21) और राजेश्वरी (17) रहीं।
जूनियर पुरुषों के ट्रैप में आर्यवंश त्यागी ने 42 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के केशव चौहान ने 37 के साथ रजत जबकि उत्तर प्रदेश के जुहैर खान ने 30 के साथ कांस्य पदक जीता।
जुहैर ने पहले क्वालीफिकेशन दौर में 120 के स्कोर के साथ दबदबा बनाया था, आर्यन सिंह के 118 से आगे, जो 21 हिट के साथ पांचवें स्थान पर रहे। आर्यवंश ने 115 का स्कोर कर फाइनल में जगह बनाई।
टीम स्पर्धाओं में मध्य प्रदेश ने महिलाओं के ट्रैप में दबदबा बनाते हुए कुल 339 (प्रगति दुबे, नीरू ढांडा और मनीषा कीर) के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली ने 333 अड्या कत्याल, कीर्ति गुप्ता और भव्य त्रिपाठी के साथ रजत जबकि पंजाब ने 319 (राजेश्वरी, पुखराज चहल, कृषिका जोशी) के साथ कांस्य पदक जीता।
हरियाणा ने अर्जुन, लक्ष्य अत्रि और प्रिक्षित आर्य की बदौलत कुल 336 के साथ जूनियर पुरुष ट्रैप टीम का स्वर्ण पदक जीता। गुजरात ने 327 (आर्यन सिंह, बख्तियार मोहम्मदमुज़ाहिद, मानवराजसिंह चूडासमा) के साथ रजत पदक जीता, जबकि राजस्थान ने 326 (उद्धव सिंह राठौर, पृथ्वीराज सिंह राठौर और विनय प्रताप सिंह) के साथ कांस्य पदक जीता।
दिल्ली ने जूनियर महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें अद्या कत्याल, भव्य त्रिपाठी और अनन्या यदुवंशी ने मिलकर कुल 323 रन बनाए। तमिलनाडु 295 के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि राजस्थान ने 274 के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पीटीआई एएम एटीके
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, नीरू ढांडा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता

