सरायकेला (झारखंड) 3 जनवरी (पीटीआई) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार देर शाम मोटरसाइकिल और वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग घायल हो गया।
इच्छागढ़ पुलिस थाने के प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मृतक मिलन चौक से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे कि दमटंद-इच्छागढ़ नहर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय शंकर सिंह और उसके बहनोई राथू सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए परिवार के 14 वर्षीय लड़के का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीटीआई बीएस एनएन
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, झारखंड में कार-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत

