मॉरीशस के राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के कनक दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released by @HCI_PortLouis via X on Aug. 17, 2025, High Commissioner of India in Mauritius Anurag Srivastava with Mauritius President Dharambeer Gokhool during the National Day Reception hosted by the High Commission of India to celebrate the 79th Independence Day of India, in Mauritius . (@HCI_PortLouis on X via PTI Photo) (PTI08_18_2025_000437B)

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 5 जनवरी (पीटीआई)

मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने सोमवार को इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध कनक दुर्गा मंदिर का दौरा किया और देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर उन्हें सरकारी अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने आज सुबह कनक दुर्गा मंदिर का दौरा किया और देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।”

मंदिर के पुजारियों और वैदिक विद्वानों ने पारंपरिक ‘पूर्णकुंभ स्वागत’ के साथ राष्ट्रपति को मंदिर में प्रवेश कराया।

दर्शन के बाद देवस्थानम के वैदिक विद्वानों ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें देवी की तस्वीर और ‘प्रसादम’ भेंट किया, विज्ञप्ति में कहा गया।