ट्रंप का नाम भले ही इमारत पर हो, लेकिन कांग्रेस के लिए यह अब भी केनेडी सेंटर ही है

President Donald Trump speaks at his Mar-a-Lago club, Saturday, Jan. 3, 2026, in Palm Beach, Fla., as Defense Secretary Pete Hegseth listens.AP/PTI(AP01_03_2026_000396B)

वॉशिंगटन, 6 जनवरी (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भले ही इमारत पर हो, लेकिन कांग्रेस के लिए यह अब भी केनेडी सेंटर ही है।

हाउस स्पीकर माइक जॉनसन द्वारा सोमवार को जारी द्विदलीय व्यय पैकेज में जॉन एफ. केनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स के संचालन खर्चों के लिए 30 सितंबर 2027 तक 3.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

ट्रंप ने 2025 में पद संभालने के तुरंत बाद केंद्र में नेतृत्व से जुड़े कई बदलाव किए, जिनका अंत दिसंबर में हुआ, जब रिपब्लिकन राष्ट्रपति द्वारा चुने गए न्यासी बोर्ड ने स्थल का नाम बदलकर ट्रंप केनेडी सेंटर करने के पक्ष में मतदान किया, जिसमें इमारत के बाहरी हिस्से और वेबसाइट पर केनेडी के नाम के साथ उनका नाम जोड़ा गया।

केनेडी सेंटर ने कहा कि यह मतदान ट्रंप के उस काम को मान्यता देता है, जिसके जरिए उन्होंने उस संस्था को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया, जिसे वह बहुत अधिक उदार झुकाव वाला बताते रहे थे। लेकिन जब से उन्होंने केंद्र का नेतृत्व संभाला है, कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां रद्द कर दी हैं, टिकट बिक्री और उपस्थिति में गिरावट आई है, और दिसंबर में प्रसारित केनेडी सेंटर ऑनर्स कार्यक्रम की दर्शक संख्या — जिसके बारे में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि वह उनके मेजबान होने के कारण बहुत बढ़ेगी — 2024 के शो की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत कम रही।

1963 में केनेडी की हत्या के बाद, कांग्रेस ने अगले वर्ष एक कानून पारित किया, जिसके तहत इस केंद्र को डेमोक्रेट नेता के लिए एक जीवित स्मारक नामित किया गया।

यह कानून स्पष्ट रूप से न्यासी बोर्ड को केंद्र को किसी और का स्मारक बनाने से और इमारत के बाहरी हिस्से पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम लगाने से प्रतिबंधित करता है। बोर्ड के इस मतदान को संघीय अदालत में दायर एक मुकदमे में चुनौती दी गई है। (एपी) जीएसपी

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग: #स्वदेशी, #न्यूज़, ट्रंप का नाम भले ही इमारत पर हो, लेकिन कांग्रेस के लिए यह अब भी केनेडी सेंटर ही है