मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध महत्वपूर्ण मामले

New Delhi: A view of Supreme Court of India, in New Delhi, Tuesday, Dec. 16, 2025. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_16_2025_000044B)

मंगलवार, 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध महत्वपूर्ण मामले:

  1. विभिन्न राज्यों में कराई गई मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
  2. सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़े मामले में पासपोर्ट की रिहाई और जमानत शर्तों में ढील की मांग को लेकर अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद आमिर अहमद महमूदाबाद की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
  3. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
  4. रुकी हुई परियोजनाओं में फ्लैट की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।

पीटीआई

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध महत्वपूर्ण मामले