गढ़वा, 12 जनवरी (पीटीआई) झारखंड के गढ़वा जिले में एक चार पहिया वाहन के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह हादसा रविवार देर रात बेल चंपा इलाके में हुआ।
गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया, “गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त कार से चारों शवों को बाहर निकाला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर से जा टकराया।”
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीटीआई
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #न्यूज़, झारखंड के गढ़वा में कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत

