
दुबई, 12 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्वी देश ईरान में प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के जवाब में कार्रवाई की धमकी देने के बाद ईरान ने अमेरिका से संपर्क किया और बातचीत का प्रस्ताव रखा।
एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन तेहरान के साथ बैठक तय करने को लेकर बातचीत कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़ने और सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां जारी रहने की खबरों के बीच उन्हें पहले कार्रवाई करनी पड़ सकती है।
ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वे अमेरिका से पिटते-पिटते थक गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ईरान बातचीत करना चाहता है।”
रविवार को कार्यकर्ताओं ने बताया कि ईरान में देशभर में हुए प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में अब तक कम से कम 544 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे कहीं अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। (एपी)
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #न्यूज़, ट्रंप का दावा: प्रदर्शन दमन पर कार्रवाई की धमकी के बाद ईरान ने बातचीत का प्रस्ताव रखा
