CBI ने HPCL के सेल्स ऑफिसर को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

CBI

नई दिल्ली, 19 जनवरी (PTI): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एक सेल्स ऑफिसर प्रतिक टैगले को कंपनी के रिटेल आउटलेट का हेंडओवर कराने के लिए 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, सेल्स ऑफिसर प्रतिक टैगले ने HPCL के रिटेल आउटलेट का हेंडओवर कराने के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एक साथ पूरी राशि उपलब्ध न कराने की बात कही, जिसके बाद अधिकारी ने पहले किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेने पर सहमति दे दी।

एजेंसी ने शनिवार को एक जाल बिछाया, जिसमें टैगले को आउटलेट के मालिक के पति से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। PTI

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, CBI ने HPCL के सेल्स ऑफिसर को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया