सूरत, 20 जनवरी (एजेंसी) जिले के ताड़केश्वर गांव में परीक्षण के दौरान नवनिर्मित 15 मीटर ऊंची पानी की टंकी गिरने के बाद दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
मांडवी के विधायक कुवरजी हलपति ने कहा कि टैंक का निर्माण करने वाली कंपनी को अगर गलती पाई गई तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।
जल आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 21 करोड़ रुपये की लागत से बना 9 लाख लीटर क्षमता का टैंक सोमवार शाम को ढह गया।
विधायक हलपति ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद उप अभियंता जय चौधरी और रजनीकांत को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच चल रही है और इसके निष्कर्षों के आधार पर और अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। पीटीआई केवीएम पीडी केआरके
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, सूरत में नवनिर्मित पानी की टंकी गिरने के बाद दो अधिकारी निलंबित

