नई दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तर दिल्ली के बवाना में हॉकी स्टिक से एक अन्य व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
यह घटना 20 सितंबर, 2025 को हुई, जब आरोपी रवि उर्फ टकला ने अपने सहयोगियों के साथ बवाना में अकबर, राजा और एक अन्य व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किया। बाद में इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई।
घटना के बाद, रवि गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार विभिन्न राज्यों में अपना अड्डा स्थानांतरित कर रहा था। पुलिस ने कहा कि रोहिणी अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “20 जनवरी को, पुलिस को आरोपी की आवाजाही के बारे में एक विशेष सूचना मिली, जिसके अपने एक सहयोगी से मिलने के लिए रोहिणी में एक सीएनजी पंप के पास पहुंचने की उम्मीद थी।
सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, एक छापा मारने वाली टीम का गठन किया गया और मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि मुखबिर ने सीएनजी पंप के पास संदिग्ध की ओर इशारा किया, जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि लगातार पूछताछ के बाद, रवि ने अपनी असली पहचान का खुलासा किया और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। पीटीआई एसएसजे एसएसजे एपीएल एपीएल
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैगः #swadesi, #News, दिल्ली के बवाना में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

