पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में वाराणसी पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को जारी किया नोटिस

Lucknow: Folk singer Neha Singh Rathore with husband Himanshu at 'Mahila Police Station' to record her statement in connection with an FIR lodged against her for an allegedly objectionable social media post, in Lucknow, Monday, Jan. 19, 2026. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI01_19_2026_000055B)

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 22 जनवरी (पीटीआई)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े 2025 में दर्ज एक मामले में नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि 2025 में राठौर के खिलाफ प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा, “मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को उन्हें नोटिस जारी किया गया है।”

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हजरतगंज थाना, लखनऊ से समन मिलने के बाद वाराणसी के लंका थाने की पुलिस भी उनके आवास पर पहुंची।

उन्होंने लिखा, “मुझे परेशान करने में जितनी तेजी और मेहनत दिखाई जा रही है, काश वही तेजी और मेहनत पटना की बेटी को न्याय दिलाने में दिखाई गई होती।” उन्होंने आगे लिखा, “इस तरह बेटियों को ‘बचाया’ जा रहा है—शर्मनाक।”

पुलिस ने कहा कि नोटिस 2025 में दर्ज मामले से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही जारी किया गया है।

इसके अलावा, राठौर के खिलाफ 2025 के पहलगाम आतंकी हमले पर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लखनऊ पुलिस अलग से जांच कर रही है। इस हमले में जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटक मारे गए थे।

इस मामले में 27 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे राठौर ने अदालत में चुनौती दी थी। उन्हें 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण मिला था।