विजय की टीवीके को मिला ‘सीटी’ चुनाव चिन्ह, पार्टी में खुशी की लहर

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image posted on Dec. 18, 2025, Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) chief Vijay during a public meeting, in Erode, Tamil Nadu. (@TVKHQITWingOffl/X via PTI Photo)(PTI12_18_2025_000352B)

चेन्नई, 22 जनवरी (पीटीआई) निर्वाचन आयोग ने अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को ‘सीटी’ (व्हिसल) चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सीटीआर निर्मल कुमार ने गुरुवार को बताया कि उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इस चिन्ह को पूरे तमिलनाडु में पहुंचाना शुरू कर दिया है।

टीवीके के संयुक्त महासचिव निर्मल कुमार ने कहा कि ‘सीटी’ वह प्राथमिक चिन्ह था, जिसे विजय ने निर्वाचन आयोग को सुझाए गए 10 विकल्पों में से अपनी पहली पसंद के रूप में चुना था। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के लोगों की समग्र अपेक्षा और इच्छा यही है कि हमारे नेता मुख्यमंत्री बनें। पहले कदम के तौर पर हमें यह चिन्ह मिला है।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस चिन्ह को राज्यभर में फैलाया है। कुमार ने विश्वास जताया कि पार्टी के गठन के दो साल बाद होने वाला 2026 का विधानसभा चुनाव टीवीके के लिए पहला चुनावी मुकाबला होगा और इसमें पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी, जिससे 50 वर्षीय विजय मुख्यमंत्री बनेंगे।

गौरतलब है कि अभिनेता विजय के लोकप्रिय गीतों में से एक “व्हिसल पोडु” (सीटी बजाओ) उनकी 2024 की फिल्म ‘गोट’ का हिस्सा रहा है, जिसमें उनके राजनीतिक प्रवेश के संकेत भी देखे गए थे। इसके अलावा, उन्होंने ‘बिगिल’ नामक फिल्म में भी अभिनय किया था, जिसका अर्थ भी सीटी ही होता है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीन चक्रवर्ती, जिनकी विजय से कथित मुलाकात ने पहले राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी थीं, ने कहा कि तमिलनाडु में 2026 के चुनाव की “सीटी” बज चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “तमिलनाडु 2026 चुनाव की ‘सीटी’ बज गई है। अब सभी दल रेडी, सेट, गो!”

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #न्यूज़, विजय की टीवीके को मिला ‘सीटी’ चुनाव चिन्ह, पार्टी में खुशी