शिमला, 22 जनवरी (भाषा) राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोलन जिले में बद्दी के निकट प्रस्तावित बस्ती हिम-चंडीगढ़ शहर की प्रगति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि भूमि का डिजिटल मानचित्रण करने के लिए जल्द ही ड्रोन सर्वेक्षण किया जाएगा।
बैठक के दौरान सोलन के उपायुक्त (डीसी) मनमोहन शर्मा ने परियोजना पर एक विस्तृत रिपोर्ट दी और समिति को भूमि की उपलब्धता और संबंधित राजस्व रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी।
समिति को बताया गया कि आवास उद्देश्यों के लिए 3,428 बीघा भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है और इसके अलावा, सामान्य पूल से लगभग 5,000 से 6,000 बीघा भूमि की भी पहचान की गई है।
समिति को आगे बताया गया कि हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) जल्द ही भूमि पार्सल का डिजिटल मानचित्रण करने के लिए एक ड्रोन सर्वेक्षण भी करेगा।
यह भी बताया गया कि हिमुडा और राजस्व विभाग संबंधित तहसीलदारों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भूमि समेकन का कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है और परियोजना के लिए एक समेकित भूमि खंड बनाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चंडीगढ़ सीमा के पास हिम-चंडीगढ़ प्रस्तावित टाउनशिप के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ एक संगठित शहरी केंद्र बनाया जाएगा, जो मौजूदा “ट्राईसिटी” (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) को औद्योगिक गलियारे से जोड़कर और नए आवास/बुनियादी ढांचा प्रदान करके पूरक होगा। पीटीआई कोर ओज़ ओज़
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, हिमाचल सरकार हिम-चंडीगढ़ टाउनशिप के लिए भूमि पार्सल को डिजिटल रूप से मैप करने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण करेगी

