ट्रंप ने जेपीमॉर्गन पर 5 अरब अमेरिकी डॉलर का मुकदमा दायर किया, बैंक पर राजनीतिक कारणों से खाते बंद करने का आरोप

**EDS: THIRD PARTY IMAGE, WITH STORY** In this image via Databricks, Databricks CEO Ali Ghodsi and JPMorgan Chase CEO Jamie Dimon during the Databricks Data + AI Summit 2025, in San Francisco, USA. (Databricks via PTI Photo)(PTI06_12_2025_000018B)

न्यूयॉर्क, 22 जनवरी (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैंकिंग दिग्गज जेपीमॉर्गन चेज़ और उसके सीईओ जेमी डाइमोन के खिलाफ 5 अरब अमेरिकी डॉलर का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2021 में पद छोड़ने के बाद राजनीतिक कारणों से जेपीमॉर्गन ने उनके और उनके व्यवसायों के बैंक खाते बंद कर दिए।

फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी की अदालत में दायर इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि जेपीमॉर्गन ने फरवरी 2021 में बिना किसी स्पष्टीकरण के केवल 60 दिन का नोटिस देकर अचानक कई खाते बंद कर दिए। ट्रंप का दावा है कि ऐसा करके जेपीमॉर्गन ने राष्ट्रपति और उनके व्यवसायों को करोड़ों डॉलर से वंचित कर दिया, उनके कामकाज को बाधित किया और ट्रंप तथा उनकी कंपनियों को तुरंत अन्य बैंकों में खाते खोलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मुकदमे में कहा गया है, “जेपीएमसी ने (ट्रंप और उनके व्यवसायों के) खाते इसलिए बंद किए क्योंकि उसे लगा कि उस समय राजनीतिक माहौल ऐसा करने के पक्ष में था।”

एक बयान में जेपीमॉर्गन ने कहा कि उसे इस बात का “अफसोस” है कि ट्रंप ने उस पर मुकदमा किया, लेकिन बैंक ने इस बात से इनकार किया कि खाते राजनीतिक कारणों से बंद किए गए।

बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें लगता है कि इस मुकदमे में कोई दम नहीं है। जेपीएमसी राजनीतिक या धार्मिक कारणों से खाते बंद नहीं करता। हम खाते तब बंद करते हैं जब वे कंपनी के लिए कानूनी या नियामक जोखिम पैदा करते हैं।” (एपी) आरडी आरडी

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज

SEO टैग्स: #swadesi, #News, ट्रंप ने जेपीमॉर्गन पर 5 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया