दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान

New Delhi: People cross a road amid dense fog during a cold winter morning, in New Delhi, Saturday, Jan. 17, 2026. Dense fog shrouded the national capital on Saturday morning, drastically reducing visibility, while the minimum temperature was recorded at 4.4 degrees Celsius, 3.2 notches below the season's average. (PTI Photo/Salman Ali)(PTI01_17_2026_000069B)

नई दिल्ली, 23 जनवरी (पीटीआई) शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हुई बारिश से शहर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

तड़के से पूर्वाह्न के दौरान एक या दो दौर की हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर होने की संभावना है।