सिर्फ तीन महीने बाद जापान की प्रधानमंत्री टाकाइची ने मध्यावधि चुनाव का रास्ता साफ किया

Japanese Prime Minister Sanae Takaichi, left, and South Korean President Lee Jae Myung, center, are escorted by head priest Shokaku Furuya, right, as they visit the Western Precinct, or Saiin Garan, at the Horyuji Temple in Ikaruga, Nara prefecture, western Japan, Wednesday, Jan. 14, 2026. AP/PTI(AP01_14_2026_000031B)

टोक्यो, 23 जनवरी (एपी) जापान की प्रधानमंत्री सानाए टाकाइची ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया, जिससे 8 फरवरी को मध्यावधि आम चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया।

यह कदम हाल के वर्षों में हुए भारी नुकसान के बाद सत्तारूढ़ दल को फिर से मजबूती दिलाने के लिए उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाने की कोशिश माना जा रहा है, लेकिन इससे उस बजट पर मतदान में देरी होगी जिसका उद्देश्य जूझती अर्थव्यवस्था को गति देना और बढ़ती महंगाई से निपटना है।

टाकाइची को अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था।