
नई दिल्ली, 25 जनवरी (पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि मतदाता होना केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है, जो हर नागरिक को भारत के भविष्य को आकार देने में अपनी आवाज़ देता है।
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, “#NationalVotersDay की शुभकामनाएं। यह दिन हमारे राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को और मजबूत करने का है।”
उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए चुनाव आयोग से जुड़े सभी लोगों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मतदाता होना केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है, जो हर नागरिक को भारत के भविष्य को आकार देने में अपनी आवाज़ देता है।”
उन्होंने कहा, “आइए, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हमेशा भाग लेकर हमारे लोकतंत्र की भावना का सम्मान करें और विकसित भारत की नींव को मजबूत करें।”
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
