टी20 सीरीज के पहले मैच में मार्करम और लिंडे की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत

Dharamshala: South Africa's captain Aiden Markram celebrates his half century during the third T20 International cricket match of a series between India and South Africa, at HPCA Stadium, in Dharamshala, Himachal Pradesh, Sunday, Dec. 14, 2025. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI12_14_2025_000449B)

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका), 28 जनवरी (एपी) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम की नाबाद 86 रन की पारी और ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत प्रोटियाज ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया।

मार्करम ने 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने ल्हुआन-ड्रे प्रेटोरियस (44) के साथ 83 रन की साझेदारी की और इसके बाद रयान रिकेल्टन के साथ 93 रन जोड़ते हुए टीम को 176 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने 13 गेंद शेष रहते ही एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले, बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने 3 विकेट 25 रन देकर झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से शिमरॉन हेटमायर ने 32 गेंदों पर 48 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। हेटमायर और रोवमैन पॉवेल (नाबाद 29) ने छठे विकेट के लिए 74 रन की अहम साझेदारी की।

सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। (एपी)

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज पर दक्षिण अफ्रीका की जीत में मार्करम और लिंडे की अहम भूमिका