महाराष्ट्र के विकास में अपने विशेष योगदान के लिए याद किए जाएंगे अजित पवार: राष्ट्रपति

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image received on Jan. 27, 2026, President Droupadi Murmu receives chief guests President of the European Council Antonio Costa, right, and President of the European Commission Ursula von der Leyen at Rashtrapati Bhavan during a banquet in their honour, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi. (Handout via PTI Photo) (PTI01_27_2026_000485B)

नई दिल्ली, 28 जनवरी (पीटीआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन अपूरणीय क्षति है।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अजित पवार को महाराष्ट्र के विकास में, विशेष रूप से सहकारिता क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

बुधवार सुबह पुणे जिले में उन्हें ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों ने बताया।

राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति है।”

मुर्मू ने उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “ईश्वर इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।”