सियोल, 28 जनवरी (एपी) दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व प्रथम महिला किम केओन-ही को भ्रष्टाचार के एक मामले में 20 महीने की जेल की सजा सुनाई। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल के खिलाफ एक साल पहले लगाए गए मार्शल लॉ से जुड़े मामले में आने वाले निर्णय से पहले आया है।
सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने किम केओन-ही को यूनिफिकेशन चर्च से व्यापारिक फायदे दिलाने के बदले रिश्वत लेने का दोषी ठहराया।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अदालत करीब तीन सप्ताह बाद यून सुक-योल के खिलाफ विद्रोह के आरोप पर अपना फैसला सुनाने वाली है।
इससे पहले, स्वतंत्र अभियोजक (इंडिपेंडेंट काउंसल) ने यून सुक-योल के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। (एपी)

