
नई दिल्ली, 28 जनवरीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और द्रमुक नेता के कनिमोझी ने बुधवार को यहां मुलाकात की, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बनी।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि 10 जनपथ पर बैठक के दौरान, गांधी ने द्रमुक से सीट बंटवारे पर मुद्दों को हल करने के लिए पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित टीम के साथ बात करने का आग्रह किया।
पार्टी के एक सूत्र ने कहा, “यह एक सुखद बैठक थी और सीटों के बंटवारे के लिए किसी संख्या पर चर्चा नहीं की गई, लेकिन कांग्रेस के प्रति सम्मान दिखाने पर जोर दिया गया।
तमिलनाडु में कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि वे इस विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि करें और सत्ता में उनकी उचित हिस्सेदारी हो, लेकिन द्रमुक पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है।
कांग्रेस ने 2021 में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटें जीतीं।
सूत्रों ने कहा कि द्रमुक नेता और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के कांग्रेस नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह मुद्दा जल्द ही हल हो जाएगा।
कुछ कांग्रेस नेता अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को तमिलनाडु में गठबंधन के लिए एक विकल्प के रूप में भी मानते हैं, हालांकि सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व द्रमुक के साथ चुनाव में जाने के लिए उत्सुक है।
तमिलनाडु में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पीटीआई एएसके जेडएमएन
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, राहुल से मिलीं कनिमोझी, सीट शेयरिंग पर नहीं हुआ कोई समझौता स्रोत
