शिलांग, 29 जनवरी (भाषा) मेघालय पुलिस ने गुरुवार को 9 करोड़ रुपये से अधिक की जब्त की गई नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया।
राज्य के सात जिलों में एनडीपीएस के 58 मामलों में मादक पदार्थ जब्त किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि सात जिलों-पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स, पूर्वी जयंतिया हिल्स, पश्चिम जयंतिया हिल्स और उत्तरी गारो हिल्स की जिला ड्रग निपटान समिति ने पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के लुम्शनोंग में इसका वैज्ञानिक निपटान किया।
पुलिस ने बताया कि नष्ट किए गए प्रतिबंधित पदार्थों में 34.83 लाख रुपये मूल्य की 183.28 ग्राम हेरोइन, 1.48 करोड़ रुपये मूल्य की 8.721 किलोग्राम याबा की गोलियां, 6.97 करोड़ रुपये मूल्य की 296.79 किलोग्राम गांजा, 27.93 लाख रुपये मूल्य की कोडीन आधारित कफ सिरप की 2,793 बोतलें और 2.13 लाख रुपये मूल्य की 534 आर-7 गोलियां शामिल हैं।
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “जब्त किए गए ड्रग्स को कानून और निर्धारित पर्यावरण सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार सख्ती से नष्ट किया गया था।
उन्होंने कहा कि निपटान केवल हानिकारक पदार्थों को नष्ट करने के बारे में नहीं था, बल्कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश भेजने के बारे में भी था।
नष्ट किया गया प्रत्येक ग्राम एक सुरक्षित जीवन, एक बचाए गए परिवार और एक सुरक्षित भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है। एसपी ने कहा कि यह समाज को ड्रग्स और लत से मुक्त करने का सामूहिक संकल्प है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा द्वारा 2023 में शुरू किए गए ड्रग रिडक्शन, एलिमिनेशन एंड एक्शन मिशन (ड्रीम) के हिस्से के रूप में की गई थी।
एसपी ने कहा, “मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ड्रीम पुनर्वास, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के साथ प्रवर्तन को जोड़कर एक जन आंदोलन में बदल गया है। पीटीआई जेओपी आरजी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ #swadesi, #News, मेघालय पुलिस ने 9 करोड़ रुपये से अधिक की जब्त की गई नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया

